बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी पर्व होली व ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इसी क्रम में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के साथ भूड़ चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खासतौर पर ड्रिंक एंड ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी गई।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली गई, वहीं शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर कई वाहन चालकों के चालान किए और उन्हें सख्त हिदायत दी कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद ने कहा कि होली और ईद जैसे बड़े त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रिंक एंड ड्राइविंग, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




