बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में एक युवक ने अपनी मां से कहासुनी के बाद गंगा में लगाई छलांग दी थी। मामले को बीते 24 घंटे हो चुके है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और गोताखोरों की टीम जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 9 बजे युवक की अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद युवक घर से चला गया और करीब 11 बजे युवक ने अपने चचेरे भाई अरविंद गुप्ता को फोन किया और कहा कि मेरा मोबाइल व बाइक गंगा पुल पर हैं और में गंगा में कूद रहा हूं इतना कहकर युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक की पहचान 22 वर्षीय मोनू के रुप में हुई हैं। सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
मां से बेटे की हुई कहासुनी के बाद युवक ने गंगा में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
RELATED ARTICLES



