बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वेस्टर्न यूपी के बुलंदशहर व हापुड़ सहित 13 जनपदों से सेना में अग्निवीरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरु होने की घोषणा कर दी गई हैं पात्र व इच्छुक अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं।
सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ ने 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया हैं। अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए पंजीकरण शुरु हो गए हैं, जो एक अप्रैल 2026 तक चलेंगे।
मेरठ सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेवले की ओर से जारी सूचना के तहत कोई भी पात्र युवा एक अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता हैं। जून में लिखित परीक्षा होगी। उम्मीदवार वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया हैं। चयन प्रक्रिया का पहला चरण जून में लिखित परीक्षा से शुरु होगा। अग्निवीर की इस भर्ती प्रक्रिया में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 13 जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
दलालों से बचें:
सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया हैं कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और कंप्यूटर जनित हैं। यदि कोई व्यक्ति भर्ती कराने के नाम पर पैसों की मांग करता हैं तो वह धोखाधड़ी हैं। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या भर्ती कार्यालय को दें।
बुलंदशहर व हापुड़ सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती
RELATED ARTICLES



