Wednesday, March 25, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरअहमदगढ़: 18 वर्षीय किशोरी लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

अहमदगढ़: 18 वर्षीय किशोरी लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च 2026 की सुबह करीब 6 बजे उसकी 18 वर्षीय बहन घर से बाहर गई थी, तभी एक अज्ञात युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक जब युवती घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन आसपास और रिश्तेदारी में खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात युवक उनकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना अहमदगढ़ पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments