Saturday, April 11, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरदो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के आरोप

दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव कौंदू निवासी दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्ष के लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं।
आपको बता दें कि वीरपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार को गांव के ही नरेश और भीकम शराब पीकर उनके घर में जबरन घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने उनकी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के विक्रम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत है। वीरपाल, निर्दोष, वेदपाल, सत्येंद्र, तरुण और अरुण ने फर्जी तरीके से जमीन के कुर्रे बनवा लिए थे। आरोपी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments