बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र के कस्बा अमरगढ़ में यात्रियों की सुविधा के लिए करीब ढाई लाख रुपये की लागत से बनाया गया यात्री प्रतीक्षालय आज बदहाली का शिकार हो चुका है। महज तीन साल पहले धूप और बारिश से राहत देने के उद्देश्य से बनाए गए इस प्रतीक्षालय की हालत अब इतनी खराब हो गई है कि यह सुविधा कम, परेशानी ज्यादा बन गया है।
आपको बता दें कि प्रतीक्षालय में यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई अधिकांश कुर्सियां टूट चुकी हैं, जिससे लोगों को खड़े होकर इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं छत भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जाए, ताकि यात्रियों को फिर से मूलभूत सुविधा मिल सके और उन्हें धूप व बारिश में खड़े होकर इंतजार न करना पड़े।
अमरगढ़ का यात्री प्रतीक्षालय बना बदहाली की मिसाल, ढाई लाख खर्च के बाद भी यात्री परेशान
RELATED ARTICLES



