बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर बुधैना में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर नदी में फैंकने का मामला सामने आया है जिसके बाद से गांव में काफी आक्रोश है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार, दबंग लोगों द्वारा भूमि पर करीब 15 वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था। गांववासियों ने कई बार कब्जाधारी से जमीन खाली करने की मांग की थी, क्योंकि उसी स्थान पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। बावजूद इसके, कब्जाधारी ने न तो जमीन खाली की और न ही ग्रामीणों की बात मानी। हाल ही में गांव के लोगों ने एकजुट होकर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कर दी। जैसे ही इसकी जानकारी कब्जाधारी को हुई, वह बौखला गया और प्रतिमा को खंडित कर गांव की नदी में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। बाद में ग्रामीणों ने प्रतिमा को पुनः सम्मानपूर्वक स्थापित किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद थाना खुर्जा नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़: दोबारा हुई स्थापना, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



