बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के स्याना से गढ़ हाईवे पर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार को स्याना से गढ़ हाईवे पर घंटों तक एक एंबुलेंस जाम में फंसी रही और उसमें मौजूद मरीज दर्द से तड़पता रहा। भीड़-भाड़ और अव्यवस्थित बाजार के चलते न तो एंबुलेंस को रास्ता मिल सका और न ही किसी ने मदद की कोशिश की।
जाम के कारण एंबुलेंस चालक लगातार हॉर्न बजाता रहा, लेकिन किसी ने उसे रास्ता नहीं दिया। इस दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्याना से गढ़ हाईवे तक के इस प्रमुख मार्ग पर रोजाना भारी जाम लगता है जिससे रास्ता संकरा हो जाता है। लोगों में कार्यवाही की मांग की है। बुलंदशहर जिले की पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक यातायात को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।
स्याना में घंटों जाम में फंसी एंबुलेंस, हाईवे जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
RELATED ARTICLES