बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव करियावली के रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत राघव का शुक्रवार को लखनऊ पुलिस लाइन के रिक्रूटमेंट ट्रेंनिंग सेंटर में साप्ताहिक परेड के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था जिनका रविवार को पैतृक गांव करियावली में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आसपास के गांव के लोग पहुंचे और नम आंखों से इंस्पेक्टर को अंतिम विदाई दी। इस दौरान गांव में मातम छाया रहा। हेमंत राघव लखनऊ की अवध विहार योजना में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी सीमा राघव, बेटा अनंत राघव और बेटी तेजस्वी शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
लखनऊ में बुलंदशहर जनपद निवासी इंस्पेक्टर का ड्यूटी के दौरान निधन, पैतृक गांव में दी अंतिम विदाई
RELATED ARTICLES



