Monday, March 30, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरआंगनबाड़ी केंद्रों पर बदला मेन्यू, अब बच्चों को मिलेगा हलवा

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बदला मेन्यू, अब बच्चों को मिलेगा हलवा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्रों पर अप्रैल माह से बच्चों के पोषण को बेहतर बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। नौनिहालों के भोजन में अब हलवा भी शामिल किया गया है, जिससे बच्चों की रुचि बढ़ेगी और उनकी सेहत में सुधार होने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। अब केंद्र सुबह से दोपहर तक संचालित होंगे, ताकि बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके और उनकी सुविधा बनी रहे। नए मेन्यू के तहत छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को अलग-अलग दिनों में दलिया, खिचड़ी समेत अन्य पौष्टिक आहार दिए जाएंगे। वहीं तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए सप्ताह में एक दिन हलवा दिया जाएगा, जबकि बाकी दिनों में नमकीन दलिया, खिचड़ी और सब्जी-रोटी परोसी जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी के अनुसार, बच्चों की पसंद और मौसम को ध्यान में रखते हुए यह नया मेन्यू तैयार किया गया है। इससे न केवल बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार होगा, बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर उनकी उपस्थिति भी बढ़ेगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments