Monday, March 16, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरअनिल मावी हत्याकांड: पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया भगोड़ा घोषित, ढोल...

अनिल मावी हत्याकांड: पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया भगोड़ा घोषित, ढोल बजाकर कराई मुनादी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में चर्चित अनिल मावी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अमित मावी, किशनपाल मावी और तेजी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 84 के तहत कार्रवाई की है।
आपको बता दें कि रविवार को सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी अनिल शाही की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपियों के घर के बाहर ढोल बजाकर मुनादी कराई। इस दौरान आरोपियों को न्यायालय या पुलिस के समक्ष जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने साफ किया है कि यदि आरोपी निर्धारित समय के भीतर सरेंडर नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क कर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पुलिस तीनों आरोपियों पर इनाम भी घोषित कर चुकी है। इनमें दो आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये और एक आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
गौरतलब है कि 4 मार्च 2026 को सिकंदराबाद के गांव जौली के पास होली के पर्व के दौरान दिनदहाड़े अनिल मावी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments