बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ की पुलिस ने कुएं से बरामद हुए किशोर अनमोल की हत्या में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही से पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन, आलाकत्ल ईट, घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े बरामद हुए है। जब पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि मृतक अनमोल व आरोपी आपस में दोस्त थे, मृतक अनमोल द्वारा आरोपी अंकुर उर्फ सनी से कहा गया कि वह उसकी बात आरोपी रजत की बहन से करा दे, लेकिन आरोपी अंकुर उर्फ सनी द्वारा मना कर दिया गया। 24 मार्च 2026 को गांव छोटाबांस अकरबास कनैनी मे ही आरोपी अंकुर उर्फ सनी की दादी की तहेरवी का कार्यक्रम था जिसमें उसकी मौसी की लडकी आयी हुई थी, मृतक द्वारा आरोपी अंकुर उर्फ सनी से कहा गया कि वह अपनी मौसी की लडकी से उसकी बात करा दें, लेकिन अंकुर उर्फ सनी ने मना किया तथा मृतक को समझाया गया कि दोस्ती मे ये काम ठीक नही हैं, लेकिन मृतक नही माना लगातार उससे बात कराने के लिए कहता रहा। इसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा अनमोल की हत्या करने की योजना बनायी, तथा योजनानुसार 29 मार्च 2026 आरोपी रजत द्वारा उसे फोन कर गांव के बाहर बुलाया गया एवं उसे शराब पिलायी गयी तथा शराब पिलाने के बाद उसके सिर पर ईट से वार किया गया, फिर रस्सी से उसका गला दबाकर उसकी हत्या करके शव को कुएं में फैक दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को रानी देवी निवासी गांव छोटाबांस अकरबास कनैनी थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर ने थाना अहमदगढ पर तहरीर दी कि 29 मार्च 2026 को शाम के समय उसके पुत्र अनमोल के मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आयी तथा वह घर चला गया था, जो फिर वापस नही आया। पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं- 86/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अनमोल की लगातार तलाश की जा रही थी। 02 अप्रैल 2026 को थाना अहमदगढ पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छोटाबांस अकरबास कनैनी के बाहर कुएं में एक व्यक्ति का शव पडा हैं, जिसकी शिनाख्त अनमोल के रुप में हुई। थाना अहमदगढ पुलिस एवं स्वाट टीम देहात द्वारा घटना में संलिप्त 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत पुत्र हरिकिशन निवासी ग्राम छोटाबांस अकरबास कनैनी थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर, अंकुर उर्फ सनी पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम छोटाबांस अकरबास कनैनी थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर तथा मोनू पुत्र सोमवीर निवासी ग्राम छोटाबांस अकरबास कनैनी थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अनमोल हत्याकांड: दोस्त की बहन से बात कराने की बात पर की थी हत्या
RELATED ARTICLES



