Saturday, April 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर डिपो से हरिद्वार के लिए जल्द शुरू होगी एक ओर बस...

बुलंदशहर डिपो से हरिद्वार के लिए जल्द शुरू होगी एक ओर बस सेवा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): गर्मियों की छुट्टियों और चारधाम यात्रा सीजन को देखते हुए बुलंदशहर डिपो से हरिद्वार के लिए जल्द ही एक और बस सेवा शुरू होने जा रही है। इस नई बस सेवा से हरिद्वार और चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने उत्तराखंड परिवहन निगम से नई बस के संचालन के लिए समय मांगा है। इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम के साथ पत्राचार भी किया जा चुका है। जैसे ही समय मिल जाएगा, बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
एआरएम परमानंद ने बताया कि गर्मियों के मौसम में हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा चारधाम यात्रा शुरू होने के कारण भी यात्रियों की भीड़ रहती है। वर्तमान में बसों में काफी भीड़ हो जाती है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए एक और बस चलाने की तैयारी की जा रही है। नई बस सेवा शुरू होने के बाद बुलंदशहर से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी और उन्हें घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments