Monday, February 9, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: दूधियों की हड़ताल खत्म, दो रुपये किलो बढ़े दाम पर बनी...

अनूपशहर: दूधियों की हड़ताल खत्म, दो रुपये किलो बढ़े दाम पर बनी सहमति


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूधियों द्वारा की गई हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। सोमवार शाम से सामूहिक हड़ताल पर गए दूधियों ने स्पष्ट किया था कि लंबे समय से वे दूध के रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन दूध खरीदने वाले दुकानदार इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी नाराजगी के चलते दूध आपूर्ति पूरी तरह ठप कर दी गई थी।
मंगलवार सुबह हालात ने नया मोड़ लिया, जब दूध विक्रेताओं और दुकानदारों के बीच बातचीत हुई। वार्ता के दौरान दुकानदारों ने दूध की खरीद में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी पर सहमति जता दी। सहमति बनते ही दूधियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया। हड़ताल खत्म होने के बाद कस्बे में दूध की आपूर्ति एक बार फिर सामान्य हो गई है। सुबह से ही घर-घर और दुकानों पर दूध की नियमित सप्लाई शुरू हो गई, जिससे उपभोक्ताओं ने भी राहत की सांस ली।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments