बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के मुरादाबाद-गवां-बुलंदशहर मार्ग पर अनूपशहर में गंगा नदी पर बने सेतु के मरम्मत एवं सुधार कार्य के चलते बड़ा यातायात बदलाव लागू किया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनूपशहर गंगा सेतु को 8 अप्रैल 2026 की सुबह 7 बजे से अगले 15 दिनों के लिए सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु पूरी तरह बंद कर दिया है। इस निर्णय के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। संभल की ओर जाने वाले हल्के और भारी वाहनों को बुलंदशहर अड्डा और अलीगढ़ अड्डे से थाना डिबाई होते हुए नरौरा के रास्ते भेजा जा रहा है। वहीं संभल की ओर से अनूपशहर आने वाले वाहनों को नरौरा से डिबाई, अलीगढ़ अड्डा और बुलंदशहर अड्डा होते हुए अनूपशहर पहुंचना होगा।
प्रशासन ने बताया कि सेतु की मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सफर मिल सके।
अनूपशहर गंगा सेतु 15 दिनों के लिए बंद, रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को होगी परेशानी
RELATED ARTICLES



