Friday, August 1, 2025
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: गंगा के जलस्तर में हुई एक फुट की बढ़ोतरी

अनूपशहर: गंगा के जलस्तर में हुई एक फुट की बढ़ोतरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिजनौर बैराज का पानी छोड़ा गया हैं। पानी छोड़े जाने से बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में गंगा का जलस्तर एक फुट बढ़ गया हैं। इसे गंगा का पानी घाटों की सीढ़ियों और आरती स्थल को पार कर शनिदेव मंदिर तक पहुंच गया हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी हैं। उन्हें अपने पशुओं को खादर क्षेत्र में न ले जाने को कहा गया हैं। इसी के साथ अहार क्षेत्र में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी गई हैं। गुरुवार की 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया तथा शुक्रवार सुबह यानी आज बिजनौर बैराज से 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments