बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते अगले तीन दिन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। 10 से 12 अप्रैल तक रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक छह-छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कटौती से क्षेत्र के करीब 13,100 उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
आपको बता दें कि अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली के खंभों और 33 केवी लाइन को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए विभाग ने तीन दिन का शटडाउन लिया है।
एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय रहते सूचना जारी कर दी गई है ताकि लोग पहले से जरूरी तैयारियां कर सकें। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अनूपशहर: तीन दिन छह घंटे बिजली कटौती, 13 हजार से ज्यादा उपभोक्ता होंगे प्रभावित
RELATED ARTICLES



