बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पुठी नसीराबाद में लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने सोमवार की सुबह होमगार्ड के घर में घुसकर उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में होमगार्ड मोतीलाल उनकी पत्नी राजवती और दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। पीड़ित होमगार्ड ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की सुबह करीब आठ बजे का है। जब होमगार्ड मोतीलाल अपने घर में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही आधा दर्जन दबंग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। होमगार्ड द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें व उनके परिवार पर हमला कर दिया। आसपास लोगों को आता देख दबंग परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हथियारों से लैस दबंगों ने होमगार्ड व उसके परिवार पर किया जानलेवा हमला, दो हिरासत में
RELATED ARTICLES