बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से अरनिया–मंसूरपुर संपर्क मार्ग के एक किलोमीटर लंबे हिस्से का 45 लाख रूपए की लागत से सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क को लेकर ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।
विधायक मिनाक्षी सिंह ने बताया कि क्षेत्रवासियों की ओर से सड़क निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब कार्य शुरू हो चुका है।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेमंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुसार किया जाएगा, ताकि लंबे समय तक लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
अरनिया–मंसूरपुर संपर्क मार्ग का 45 लाख से होगा सुदृढ़ीकरण
RELATED ARTICLES



