बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल ने गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी नजर आई। एएसपी ऋजुल ने कहा कि ठंड के मौसम में सभी को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, ताकि वे ठंड से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। कंबल वितरण के दौरान भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश मुख्य संयोजक नरेश प्रजापति, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिरोही, जिला महामंत्री नटराज शर्मा, तहसील सचिव चौधरी विक्रम सिंह फौजी, प्रदेश महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, मनोज शर्मा, यशपाल सिंह खटीक सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर एएसपी ऋजुल ने कड़ाके की ठंड में गरीबों को बांटे कंबल
RELATED ARTICLES



