Friday, June 13, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरअतिरिक्त दहेज के मामले में विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश

अतिरिक्त दहेज के मामले में विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आग लगने से विवाहिता बुरी तरह झुलस गई जिसके बाद उसे दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। आपको बता दें कि गांव तौ ली निवासी लाला ने बताया कि 21 में 2021 को उनके भांजे रजनी की शादी धर्मेंद्र निवासी गांव मचकौली के साथ हुई थी। आरोप है कि आठ जून को ससुराल वालों ने रजनी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग लगने से रजनी बुरी तरह झुलस गई। चीख पुकार सुन आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि आरोपी पति धर्मेंद्र समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments