Friday, March 6, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबहादुरगढ़: बुलंदशहर निवासी सेवानिवृत्ति फौजी की सड़क हादसे में मौत

बहादुरगढ़: बुलंदशहर निवासी सेवानिवृत्ति फौजी की सड़क हादसे में मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अनिल पुत्र महेंद्र निवासी बीवी नगर, लुढ़पुरा, बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया है। परिवार में मातम पसरा है।
आपको बता दें कि अनिल सेवानिवृत होने के बाद सिकंदरपुर स्थित पावर प्लांट में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे जो शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी पर घर जा रहे थे। जैसे ही वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के सिकंदर के पास गढ़मुक्तेश्वर रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि अनिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments