Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरशिव मंदिर से घंटा चोरी, पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ...

शिव मंदिर से घंटा चोरी, पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
आपको बता दें कि गांव निवासी जगमोहन शर्मा ने बताया कि वह गांव के शिव मंदिर में पुजारी हैं। 22 जनवरी को दोपहर के समय वह घर भोजन करने के लिए गए थे। जब कुछ देर बाद मंदिर लौटे तो देखा कि मंदिर में लगा पीतल का घंटा गायब था। आसपास तलाश करने के बाद भी घंटा नहीं मिला जिससे चोरी की पुष्टि हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुजारी ने थाना चोला पहुंचकर लिखित तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments