बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र स्थित ब्लाक ऊंचागांव बीडीओ कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं के धरने के दौरान भारी हंगामा हो गया। किसानों ने धरने में अड़चन डालने और कार चढ़ाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए भाजपा ब्लाक प्रमुख के भतीजे विशाल शर्मा की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख माया शर्मा के जेठ जितेंद्र शर्मा के साथ भी किसानों की हाथापाई हुई।
आपको बता दें कि भाकियू कार्यकर्ता एडीओ की कथित मनमानी के विरोध में बीडीओ दफ्तर पर धरना दे रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे भाजपा ब्लाक प्रमुख से जुड़े परिजनों से कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। किसानों का आरोप है कि धरने को कुचलने की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास किया गया जिसके बाद आक्रोशित किसानों ने भाजपा ब्लॉक प्रमुख के भतीजे को पीटा। इस दौरान बीडीओ कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीडीओ दफ्तर पर भारतीय किसान यूनियन ने धरने के दौरान भाजपा ब्लॉक प्रमुख के भतीजे को पीटा
RELATED ARTICLES



