Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरबीबीनगर: बुलंदशहर व हापुड़ की औषधि विभाग टीम ने अवैध रूप से...

बीबीनगर: बुलंदशहर व हापुड़ की औषधि विभाग टीम ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर मारा छापा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव परतापपुर में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर बुलंदशहर और हापुड़ के औषधि विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही की। छापामार कार्यवाही के दौरान टीम को मौके से 109 तरह की दवाओं का भंडार मिला। इन दवाओं की कीमत करीब 1.20 लाख रूपए आंकी की जा रही है। टीम ने दवाओं को जप्त करते हुए मेडिकल स्टोर के संचालक साजिब पुत्र असलम पर मुकदमा दर्ज कराया।
आपको बता दें कि बुलंदशहर के औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद का कहना है कि बीबीनगर क्षेत्र के गांव परतापपुर में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालित है जिसके द्वारा गलत दवाएं देने की सूचना लगातार मिल रही थी जिसके बाद हापुड़ जिले के औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्यवाही की गई। टीम ने जाते ही दस्तावेजों को कब्जे में ले लिए। इस दौरान टीम को मेडिकल पर बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री होते हुए मिली। निरीक्षण के दौरान संचालक से लाइसेंस मांगा गया तो संचालक साजिब के पास मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं था। मेडिकल स्टोर में 109 तरह की अलग-अलग दवाईयां रखी हुई थी जिनकी कीमत 1.20 लाख रूपए आंकी जा रही है। दवाओं का बिल मांगा तो मेडिकल स्टोर संचालक साजिब कोई बिल नहीं दिखा सका। टीम द्वारा दवाइयां कहाँ से ली जाती है इसकी जानकारी लेनी चाहिए तो साजिब ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो-तीन अलग-अलग व्यक्ति अपने थैलों में भरकर दवाई लाते हैं जिसे यह दवाई खरीदता हूँ। दवाइयां के खरीदे गए बिल के संबंध में जानकारी ली गई तो उसके द्वारा इन दवाओं का कोई बिल नहीं मिला। जो व्यक्ति उसके पास दवाई देने आते है। साजिब को उनका पता भी नहीं मालूम था। टीम ने तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं तथा आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक साजिब पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments