बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर में फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने खास तैयारियां कर ली हैं। इस बार भी बुलंदशहर से हरिद्वार के लिए विशेष रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। रविवार से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी जिससे कांवड़ियों और शिवभक्तों की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। रोडवेज विभाग ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन 20 से 25 बसों को आरक्षित किया है। शिवभक्तों की संख्या और भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या घटाई-बढ़ाई जा सकती है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। ऐसे में जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि वर्तमान में हरिद्वार के लिए प्रतिदिन सुबह एक बस का संचालन किया जा रहा है, लेकिन महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 20 से 25 अतिरिक्त बसें रोजाना चलाई जाएंगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोडवेज की इस पहल से शिवभक्तों को न सिर्फ सुरक्षित और सुगम यात्रा मिलेगी, बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।
महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों को बड़ी राहत, रविवार से हरिद्वार के लिए चलेंगी रोडवेज बसें
RELATED ARTICLES



