बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में दानपुर के हुसैनपुरा के पास एक बाइक अचानक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान एक युवक के मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृत युवक की पहचान संजय उर्फ संजू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेड़ से टकराई बाइक, मौत
RELATED ARTICLES



