बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में हुई एक बाइक चोरी के मामले में तीस माह बाद पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई। हैरानी की बात यह रही कि रिपोर्ट दर्ज न होने के बावजूद चोरी की बाइक के तीन-तीन चालान पीड़ित के घर पहुंच गए, जिससे वह लगातार परेशान होता रहा।
आपको बता दें कि गुर्जर कॉलोनी निवासी नन्ने सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मई 2023 को उनके बेटे की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए नोएडा से उनके दामाद ललित बाइक से आए थे। दामाद ने बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार थाने के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी बीच चोरी की बाइक का उपयोग कहीं और होता रहा और तीन बार चालान उनके पते पर भेज दिए गए जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सिकंदराबाद में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
30 माह बाद दर्ज हुई बाइक चोरी की रिपोर्ट, पीड़ित को घर बैठे मिले तीन चालान
RELATED ARTICLES



