बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में एक महिला ने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया पुलिस से न्याय की मांग की हैं। महिला का आरोप हैं कि भाजपा के नेता ने पहले उसके साथ रेप की कोशिश की और इसके बाद जबरन वीडियो बनाकर 1.5 लाख रुपए की रकम वसूली।
महिला ने बताया कि भाजपा नेता ने उसे ब्लैकमेल करते हुए तीन लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन महिला ने जब 1.5 लाख रुपए दिए तो आरोपी नेता ने महिला का वीडियो वायरल कर दिया। मामले में थाना सलेमपुर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
भाजपा नेता ने महिला से की रेप की कोशिश, वीडियो बनाकर वसूले 1.5 लाख रुपए
RELATED ARTICLES