बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा ): जनपद बुलंदशहर की खुर्जा तहसील क्षेत्र में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों की एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील का कड़ा विरोध जताते हुए इसे किसान हितों के खिलाफ बताया। पंचायत के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि यदि यह ट्रेड डील लागू होती है तो इसका सीधा असर देश के किसानों पर पड़ेगा।
बैठक में आगामी 10 मार्च को निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन की प्रति तहसीलदार खुर्जा को भिजवाई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




