Monday, March 23, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरब्लाइंड मर्डर केस: शादी का दबाव बनाने पर विकास ने की थी...

ब्लाइंड मर्डर केस: शादी का दबाव बनाने पर विकास ने की थी महिला की सिर काटकर हत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना पुलिस व स्वाट टीम ने ब्लाइंड मर्डर (Blind Murder) का खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विकास द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह, मृतका के पति अयज के साथ मैक्स अस्पताल दिल्ली में साफ-सफाई का काम करता था। उसका मृतका के पति के साथ उसके घर आना जाना था। करीब ढाई वर्ष पूर्व मृतका के पति अजय की कैंसर के कारण मृत्यु हो गयी। जिसके बाद आरोपी विकास के सम्बन्ध मृतका बबली से हो गये। आरोपी विकास के परिजनों द्वारा 12 दिसंबर 2025 को उसकी शादी कही ओर कर दी गयी। जिससे मृतका नाराज थी तथा विकास पर अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी। इसी कराण आरोपी विकास द्वारा अमन व एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर मृतका बबली की सिर काटकर हत्या कर दी गयी तथा शव की पहचान न हो सके इसलिए मृतका के सिर को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर फैक दिया गया।
आपको बता दें कि गत 15 मार्च 2026 को थाना नरसैना क्षेत्रान्तर्गत गांव घूंघरावली के जंगल में रजवाहे के किनारे एक महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था। उच्चाधिकारी व थाना पुलिस फील्ड युनिट की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया था तथा शव के पंचायातनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था तथा आसपास के लोगो व सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक महिला की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे थे। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस द्वारा 18 मार्च 2026 को महिला के शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया था। 22 मार्च 2026 को मृतका महिला की मां रामवती, मृतका की पुत्री वर्षा व मृतका का देवर राकेश सोशल मीडिया पर मृतक महिला का फोटो देखकर थाना नरसैना पर आये तथा उनके द्वारा मृतका का सामान व फोटो देखकर उसकी शिनाख्त बबली पत्नी स्व० अजय निवासी कल्याणपुरी दिल्ली के रूप में की गयी। इसके बाद थाना नरसेना पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार को घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को आलाकत्ल चापड़, दो तमंचे 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पुत्र रोहतास निवीसी ग्राम सुलैला थाना नरसेना जनपद बुलन्दशहर तथा अमन पुत्र सतीश निवासी ग्राम गजरौला थाना नरसेना जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments