बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर में वेब सीरीज “घूसखोर पंडत” को लेकर बुलंदशहर में ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूट पड़ा। सीरीज पर ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए समाज के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और वेब सीरीज के मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी सहित पूरी टीम का पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों ने सीरीज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वेब सीरीज के माध्यम से जानबूझकर ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के युवाओं ने महर्षि परशुराम भृगु सदन से लेकर जेवर अड्डे तक रोड शो निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और जगह-जगह नारेबाजी की गई। वहीं खुर्जा क्षेत्र में भी ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि वेब सीरीज पर तत्काल कार्रवाई हो और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कंटेंट को रोका जाए।
‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज के खिलाफ सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, मनोज वाजपेयी व टीम का फूंका पुतला
RELATED ARTICLES



