Thursday, March 19, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरमालगाड़ी की चपेट में आकर जीजा-साले की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मालगाड़ी की चपेट में आकर जीजा-साले की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी के पास रेलवे लाइन के किनारे टहल रहे जीजा और साले की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
आपको बता दें कि घटना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी के पास रेलवे लाइन की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रहे थे तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी हरिकिशन और सोनू के रूप में हुई है, जो आपस में जीजा-साले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर खुर्जा जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जैसे ही हादसे की खबर परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments