Tuesday, March 3, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरट्रक-इको की भीषण टक्कर में जीजा-साले की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ट्रक-इको की भीषण टक्कर में जीजा-साले की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को करनपुर ईंट भट्टे के समीप ट्रक और इको कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इको कार चला रहे सुरेंद्र की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार कन्हई लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जीजा-साले की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments