Wednesday, June 25, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरबुलंदशहर: चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने पर 13 वर्षीय बच्ची की मौत

बुलंदशहर: चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने पर 13 वर्षीय बच्ची की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुृृृर में एक निजी क्लीनिक में चेहरे पर दाने निकलवाने गई एक बच्ची की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। मृत बच्ची की पहचान 13 वर्षीय वंशिका के रुप में हुई हैं। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि वंशिका के चेहरे पर दाने निकले हुए थे। वह एक निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के लिए गई। जहां डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजनो का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने पर बच्ची की मौत हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments