Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर: 11 दिसंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, युवाओं के लिए सुनहरा...

बुलंदशहर: 11 दिसंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, युवाओं के लिए सुनहरा मौका


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र स्थित श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) नगला शेखू में 11 दिसंबर को विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में लगने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की तीन प्रमुख कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जो मौके पर ही युवाओं के साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर प्रदान करना है। अधिकारी ने बताया कि इच्छुक युवा सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सुबह दस बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों, बायोडाटा, फोटो और पहचान पत्र के साथ आईटीआई, नगला शेखू में समय पर पहुंचें।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments