Saturday, July 5, 2025
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबुलंदशहर: हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से कन्नौज जिले के मजदूर...

बुलंदशहर: हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से कन्नौज जिले के मजदूर की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत मजदूर को शुक्रवार की रात एक हाइड्रा वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां मजदूर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की रात का है जब सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत 50 वर्षीय मजदूर शिव किशोर अपने बेटे पुत्र रजनीश के साथ काम के बाद पैदल घर लौट रहा था तभी अचानक एक हाइड्रा वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें शिव किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने मजदूर शिव किशोर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मजदूर शिव किशोर मूलरूप से कन्नौज जिले के गांव पेंदा जलालपुर का रहने वाला है। फिलहाल वह सिकंदराबाद के गांव राजारामपुर मार्ग के निकट किराए के मकान में रह रहे थे। हादसे के बाद हाइड्रा चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments