बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर नगर के गांव नैथला हसनपुर में सोमवार को छोटी होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मां चामुंडा मैया के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार छोटी होली से पहले चामुंडा मैया की पूजा अनिवार्य मानी जाती है। मान्यता है कि माता की कृपा से गांव में सुख-शांति बनी रहती है और सभी संकट दूर होते हैं। पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। होलिका दहन की तैयारियां की जा रही हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




