Sunday, July 6, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: अजगर निकलने से मचा हड़कंप

बुलंदशहर: अजगर निकलने से मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की गंगानगर कॉलोनी के सी ब्लॉक में शुक्रवार की सुबह अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला शुक्रवार की सुबह का है जब गंगानगर कॉलोनी की सी ब्लॉक निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर घर के बाहर रखे गमले पर पड़ी। उनमें कुछ हलचल दिखाई दी जिसके बाद होने पास जाकर देखा तो एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने मामले से पड़ोसियों को अवगत कराया। अजगर की सूचना मोहल्ले में आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट के रेस्क्यू के बाद अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली जिसके बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments