Monday, March 30, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरबुलंदशहर: पंचर लगाने वाले की बेटी बनी PCS अफसर, तीसरे प्रयास में...

बुलंदशहर: पंचर लगाने वाले की बेटी बनी PCS अफसर, तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर रोड पर रहने वाली गायत्री वर्मा ने यूपीपीएससी परीक्षा में 210वीं रैंक हासिल कर पीसीएस अधिकारी बनकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया है। खास बात यह है कि गायत्री एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं और उनके पिता टायर पंचर और चाय की छोटी सी दुकान चलाते हैं।
पहले प्रयास में प्रिलिम्स भी नहीं पास कर पाई थीं
गायत्री वर्मा की सफलता आसान नहीं रही। उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में वह प्रिलिम्स परीक्षा भी पास नहीं कर पाई थीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। दूसरे प्रयास में भी सफलता नहीं मिली, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीपीएससी परीक्षा में 210वीं रैंक हासिल कर पीसीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा कर लिया। गायत्री के पिता राजकुमार वर्मा शिकारपुर रोड पर छोटी सी दुकान में टायर पंचर बनाने के साथ चाय की दुकान चलाते हैं। सीमित आय के बावजूद उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। पिता की मेहनत और बेटी की लगन ने आज पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। जैसे ही गायत्री के पीसीएस बनने की खबर मिली। परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और गायत्री को बधाई दी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments