Sunday, June 22, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: आशिक भांजे के साथ भागी मामी को दिल्ली पुलिस ने लॉज...

बुलंदशहर: आशिक भांजे के साथ भागी मामी को दिल्ली पुलिस ने लॉज से पकड़ा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र की एक महिला अपने भांजे के संग 17 जून से लापता थी। पुलिस ने दोनों को बुलंदशहर के एक लॉज से बरामद किया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। आपको बता दें कि मामी-भांजा 17 जून से लापता थे। इसके बाद परिजनों ने 20 जून को अलग-अलग स्थानों में शिकायत दर्ज कराई। महिला की गुमशुदगी गौतमबुधनगर के थाना बीटा 2 में दर्ज की गई तथा युवक की गुमशुदगी दिल्ली के थाना दयालपुर में दर्ज हुई। जानकारी के अनुसार, महिला ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है। उसकी शादी जहांगीराबाद के युवक से हुई थी। शादी के बाद भी महिला का उसके भांजे के साथ प्रेम प्रसंग जारी रहा। शनिवार को दिल्ली पुलिस को सूचना मिलेगी दोनों बुलंदशहर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास एक लॉज में ठहरे थे। पुलिस को देखकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार है जिसके बाद दिल्ली पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments