Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: 50 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में होंगे विकास कार्य

बुलंदशहर: 50 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में होंगे विकास कार्य


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बने 50 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विकास कार्य किए जाएंगे। यह विकास कार्य 35 विशिष्ट मापदंडों के आधार पर होंगे। इसके लिए डीआईओएस ने सभी विद्यालयों से होने वाले विकास कार्यों का ब्यौरा मांग लिया है।
आपको बता दें कि जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में संचालित 50 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में समय-समय पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विकास कार्य को 35 विशिष्ट मापदंडो के आधार पर किया जाए। इसके लिए शासन ने निर्देश दिए हैं। इसे पूरा करने के लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। अभी तक स्कूलों में होने वाले 700 से अधिक विकास कार्यों का ब्यौरा मिल चुका है। इसके साथ ही प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। इन विद्यालयों में कक्षाओं में टाइल्स, साइकिल स्टैंड और रेलिंग के साथ रैंप जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षित पेयजल और नल के पानी के आपूर्ति के साथ छात्र-छात्राओं और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय के अतिरिक्त, खेल का मैदान, बरामदा, बिजली कनेक्शन, इंटरनेट सुविधा, बाउंड्री वॉल, मुख्य द्वार, हरियाली के लिए जगह, स्टोर रूम, दीप फ्रीजर स्टेज, कर्मचारी कक्ष और गार्ड रूम जैसे सुविधाओं को पूरा किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments