Friday, February 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर जनपद को 7 जोन 27 सेक्टर में बांटा

बुलंदशहर जनपद को 7 जोन 27 सेक्टर में बांटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में होलिका दहन व होली रंग उत्सव साम्प्रदायिक सौहार्द तथा शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद को 7 जोन तथा 27 सेक्टर में बांट कर 7 क्यूआरटी तैयार की गई है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तथा सेक्टर मॅजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। खुफिया तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई गई है। अफवाहें फैलाने वालों तथा हरकत बाजों के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी।
जनपद बुलंदशहर में 2434 स्थानों पर होलिका दहन होगा जिनमें 114 होलिका दहन स्थलों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से शान्तिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments