बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कड़कड़ाती सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने 14 जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में यह आदेश लागू रहेगा।
सड़कों से लेकर बाजारों और गांवों तक इस कंपकंपा देने वाली ठंड का असर साफ दिखाई दिया, जिससे आमजन, पशु और पक्षी भी प्रभावित हुए। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि प्रदेश में अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों में अवकाश किया गया है। बुलंदशहर के सभी बोर्डों से संबंधित सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक 02 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
बुलंदशहर: ठंड और घने कोहरे के चलते डीएम का फैसला, 14 जनवरी तक स्कूल बंद
RELATED ARTICLES



