बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती बुलंदशहर में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई और जनपद बुलंदशहर के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों, राजनेताओं, खिलाड़ियों ने लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्दांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनपद भर में आयोजित रन फार यूनिटी में शामिल नागरिकों ने समाज में एकता के बंधन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया। समारोह सरदार पटेल अमर रहे के उद्घोष से गूंजता रहा।
सरदार पटेल अमर रहे के उद्घोष से गूंजा बुलंदशहर
RELATED ARTICLES



