Wednesday, March 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: ईद की नमाज का समय घोषित, मस्जिदों व ईदगाहों में तैयारियां...

बुलंदशहर: ईद की नमाज का समय घोषित, मस्जिदों व ईदगाहों में तैयारियां तेज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): ईद-उल-फितर को लेकर शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शव्वाल का चांद नजर आने पर 20 या 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ईद के पर्व को देखते हुए मस्जिदों में रंग-रोगन, साफ-सफाई और व्यवस्थाएं पूरी की जा रही है। वहीं रमजान के अंतिम दिनों में बाजारों का माहौल पूरी तरह ईद के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।
आपको बता दें कि शहर काजी हाजी मोहम्मद उसाना के अनुसार, शहर की अधिकांश मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का समय घोषित कर दिया गया है। सुबह सात बजे से नमाज का सिलसिला शुरू होकर 10:30 तक होगा। बताया कि ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि यदि 19 मार्च को चांद दिखाई देता है तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि अगर 20 मार्च को चांद नजर आता है तो ईद 21 मार्च को होगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments