बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव कसूमी में सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने जंगल की ओर तेंदुए को घूमते हुए देखा जिसके बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की गहन जांच की।
वन विभाग ने तेंदुए के पदचिह्नों की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर खुर्जा वन विभाग के सीओ आदित्य सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में एक बड़ा पिंजरा लगाया गया है, ताकि तेंदुए को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रूप से पकड़ा जा सके। सीओ आदित्य सिंह ने बताया कि टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
बुलंदशहर: जंगलों में तेंदुए दिखने से भय का माहौल, वन विभाग अलर्ट
RELATED ARTICLES



