Wednesday, October 15, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: ज्वेलरी शोरूम से 6 लाख का सोने का हार चोरी, सीसीटीवी...

बुलंदशहर: ज्वेलरी शोरूम से 6 लाख का सोने का हार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से लाखों रुपये की चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने साथी संग ग्राहक बनकर शोरूम में पहुंची और देखते ही देखते करीब छह लाख रुपये का सोने का हार चोरी कर फरार हो गई। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
आपको बता दें कि महिला ने पहले दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने व्यस्त किया। इसी दौरान मौका पाकर उसने सोने का हार उठा लिया और आराम से साथी संग निकल गई। बाद में स्टॉक चेक करने पर गहनों की कमी का पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में महिला और उसका साथी साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments