Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, वीवीआईटी कॉलेज में 29 जनवरी को...

बुलंदशहर: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, वीवीआईटी कॉलेज में 29 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले में 29 जनवरी यानी कल को वीवीआईटी कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी क्षेत्र की पांच प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं का सीधा साक्षात्कार लेंगी। इस रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के स्नातक एवं आईटीआई पास युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मेले में विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी roj-gaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 29 जनवरी को सुबह 10 बजे तक अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ वीवीआईटी कॉलेज परिसर में पहुंचना होगा। अधिकारी ने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला करियर को नई दिशा देने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments