बुलंदशहरः कांवड़ यात्रा के चलते 21 से 23 तक सरकारी स्कूलों की छुट्टी
बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर व कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों में 21 से 23 जुलाई तक अवकाश रहेगा।
प्रशासन ने यह निर्णय कांवड़ मार्गों पर यातायात सुचारु रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा हैं।
बुलंदशहर डीएम ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें जुर्माना और मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई शामिल है। इस बीच, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल ने कोतवाली देहात क्षेत्र के जैनपुर तिराहे पर कांवड़ियों से मुलाकात की।
श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी यात्रा की जानकारी ली। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सहयोग करें और धैर्य बनाए रखें।
बुलंदशहरः कांवड़ यात्रा के चलते 21 से 23 तक सरकारी स्कूलों की छुट्टी
RELATED ARTICLES